फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing at animal fair in theme park of Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में चली दनादन गोलियां: पशु मेले में हुई वारदात, हाथों में बंदूकें लेकर दौड़े लोग, Video

Fri, 10 Jan 2025 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 07:06 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में शुरू हुई पशु मेले में शुक्रवार को दनादन गोलियां चली। इस घटना के वहां दशहत फैल गई। लोगों को कुछ समझ आता इससे पहले फायरिंग करने वाले आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Firing at animal fair in theme park of Kurukshetra
हाथ में बंदूक लेकर भागता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े सरेआम दनादन गोलियां चलाई गईं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में हुई है, जहां शुक्रवार से पशु मेला शुरू हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में बंदूकें लिए भाग रहे हैं। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे और लोगों के बायन दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में शुरू हुई पशु मेले में शुक्रवार को दनादन गोलियां चली, हालांकि कोई बड़ी घटना होने से तो बच गई, लेकिन वहां दहशत फैल गई। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थीम पार्क में 10 से 12 जनवरी तक पशु मेला चल रहा है। इस पशु मेले में हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने-अपने पशु लेकर पहुंचे हैं। बीते माह दिसंबर में ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थीम पार्क का नाम बदलकर केशव पार्क रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेले में कराए जा रहे पशुओं की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के फैसले से नाराज होकर एक पशु व्यापारी ने हवाई फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी झज्जर व सोनीपत के हैं। वे भी पशु मेले में अपने पशुओं को लेकर आए थे। आरोप है कि उसने तीन से चार गोलियां चलाई है। फिलहाल सीआईए टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में लगी है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार व कृष्णा गेट एसएचओ जीत सिंह व चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह भी पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed