{"_id":"6a74f1ce590150230f04279b","slug":"firefighters-went-on-strike-drivers-arrived-from-roadways-the-department-kept-waiting-for-home-guards-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159069-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हड़ताल पर उतरे दमकल कर्मी, रोडवेज से चालक पहुंचे, होमगार्डों का इंतजार करता रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हड़ताल पर उतरे दमकल कर्मी, रोडवेज से चालक पहुंचे, होमगार्डों का इंतजार करता रहा विभाग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर पालिका सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम व दमकल विभाग के पे-रोल कर्मचारी वीरवार को अपनी मांगें लेकर हड़ताल पर रहे। ऐसे में दमकल विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझता रहा। दमकल विभाग ने कर्मचारियों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले बुधवार को ही जिला प्रशासन को पत्र लिख रोडवेज से 15 चालक व गृहरक्षी व पुलिस महकमे से 20 होमगार्ड के जवानों की मांग की थी। दमकल विभाग के पास रोडवेज से 15 चालक तो भेज दिए गए, परंतु विभाग 20 होमगार्डों का पूरा दिन इंतजार करता रहा।
ऐसे में विभाग के अधिकारी पूरे दिन होमगार्डों से जुड़े संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनके आने की अपडेट लेते रहे और जिले में कोई बड़ी आगजनी की घटना न हो जाए यह ही दुआ करते नजर आए। गृहरक्षी विभाग के कंमाडर बलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को दमकल विभाग का पत्र मिला था, जिसका उन्होंने सुबह जवाब देते हुए अवगत करवा दिया था कि उनके पास जवान नहीं है। क्योंकि विभाग ने अपने लगभग जवान पुलिस महकमे को दे रखे हैं और बचे हुए जवान अलग-अलग जगह भेजे हुए जिन्हें तुरंत बुलाना उनके लिए संभव नहीं है। दूसरी ओर पुलिस ने भी होमगार्ड के जवानों को कानून व्यवस्था संभालने में लगाए रखा। गनीमत रही की जिले में पूरे दिन एक छोटी आग की घटना को छोड़कर कोई बड़ी आगजनी की घटना सामने नहीं आई। नहीं तो कर्मचारियों की कमी के वजह से बड़ा नुकसान हो सकता था।
पिछली हड़ताल में जवानों की सैलरी को लेकर रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार पिछली बार जब पुलिस महकमे ने दमकल कर्मियों की हड़ताल के चलते करीब 40 जवानों को विभाग को भेजा था। जिनकी सैलरी पुलिस विभाग ने दमकल विभाग को देने की बात कही थी। आखिर में इन जवानों की सैलरी पुलिस महकमे ने ही जारी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों विभागों में हड़ताल के दौरान काम लेने के बाद दमकल विभाग द्वारा सैलरी जारी न करने के चलते जवानों को भेजने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद आया पत्र, 20 जवानों का रोस्टर जारी कर भेजा : नरेश
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि महकमे को दोपहर बाद पत्र प्राप्त हुआ था। वह एकदम से कानून व्यवस्था से जवानों को हटा कर दमकल विभाग में नहीं भेज सकते थे। ऐसे में शाम को जवानों की उपलब्धता देखते हुए शाम को 20 जवानों का दमकल विभाग में भेजने का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। ये जवान आज सुबह यानी शुक्रवार को दमकल में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
होमगार्ड के जवान नहीं आए, परंतु विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार : संदीप
जिला दमकल अधिकारी संदीप ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही कर्मचारियों की हड़ताल देखते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिख कर्मचारियों की मांग की थी। रोडवेज से चालक तो पहुंच गए, लेकिन होमगार्ड के जावन नहीं पहुंचे। शाम को पुलिस महकमे से शुक्रवार से 20 होमगार्डाें के दमकल में ड्यूटी करने का पत्र प्राप्त हुआ है। वीरवार को दमकल विभाग ने अपने सीमित कर्मचारियों के साथ व्यवस्था बनाई रखी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सिर्फ पे-रोल के तहत कार्यरत 40 कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे थे।