फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire was fired in the street due to dispute over road.

Kurukshetra News: गली में रास्ते को लेकर हुई कहासुनी में किया फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire was fired in the street due to dispute over road.
लाडवा। खरकाली गांव में गली में रास्ते रोकने को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन के ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में मनजीत ने बताया कि शाम चार बजे वह अपने गांव के ही जसवीर सिंह के साथ अपनी कार से गली से जा रहा था। उसी दौरान वरुण ने गली में रास्ता रोक लिया और घूरने लगा। उस समय वह साइड से कार निकाल कर चले गए। थोड़ा दूर जाने के बाद उसे याद आया कि उसका पर्स घर पर रह गया।
विज्ञापन


इस कारण वह वापस घर की तरफ आने लगे। तब तक वरुण गली में ही खड़ा था और दोबारा घूरने लगा। उनके पूछने पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वरुण ने धमकी देते हुए रुकने की बात कहकर रिवाल्वर तानकर फायर कर दिया। गनीमत यह रहा की गोली पास से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना डायल- 112 पर दी और पुलिस पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। लाडवा थाना के कार्यकारी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed