फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire started due to short circuit, elderly man dies due to burning

Kurukshetra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जलने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 02 Jul 2024 07:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit, elderly man dies due to burning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नए कानून के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस के तहत दो इत्तेफाकिया रपट दर्ज की। कीर्ति नगर के एक घर में शॉर्ट सर्किट से चारपाई में आग लगने से बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। वहीं थाना शहर पिहोवा के तहत बीमारी के कारण एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर बीएनएसएस की धारा 195 के तहत रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
कीर्ति नगर निवासी मनोज कुमार ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता गंगा राम मेहनत मजदूरी करते थे। एक जुलाई सुबह करीब तीन बजे उसके पिता गंगा राम घर में चारपाई पर सोए थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण चारपाई सहित उनका पूरा शरीर जल गया और उसके पिता की जलकर मौत हुई है। उसके पिता काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


बाॅक्स
आग बुझाने आए फायरमैन की दोनों बाजू झुलसी
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर बीआर इंटरनेशनल चौक के पास बनी एक झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं आग लगने से झोपड़ी में रखा एक छोटा गैस का सिलिंडर फटने से लगी आग की चपेट में आने से फायरमैन सतीश कुमार की दोनों बाजू आग में झुलस गई। फायर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर नियंत्रण किया। झोपड़ी में एक बड़ा व दो छोटे सिलिंडर और पड़े थे। गनीमत रही कि यह आग लगने से नहीं फटे अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलचंद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से यहीं झोपड़ी में रहता है। सुबह वह एक दुकान से नया सिलेंडर लेकर आया था। सुबह चाय बनाने लिए चूल्हा जलाया तो अचानक सिलिंडर में आग लग गई। यह आग एक दम भड़क गई और आग में उसकी झोपड़ी में रखे कपड़े, आधार कार्ड और राशन कार्ड सहित सारा राशन जल कर राख हो गया। उसने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed