फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire in the establishment branch of KU due to short circuit, Kurukshetra

शॉर्ट सर्किट से केयू की स्थापना शाखा में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in the establishment branch of KU due to short circuit, Kurukshetra
केयू की स्थापना शाखा के कमरा नंबर 109 में आग से जला सामान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा में सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। आग से शाखा के कमरा नंबर 109 में रखा रिकॉर्ड जलगया। इसके साथ ही चार कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन, चार प्रिंटर, चार पंखे, एक टेबल फैन, चार मेज सहित सात कुर्सियां स्वाह हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना पाकर करीब 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियोें ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जरूरी कागजात, बिजली उपकरण और फर्नीचर जल गए। विश्वविद्यालय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। विश्वविद्यालयप्रशासन सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहा है ताकि आग लगने के सही कारणों की जानकारी प्राप्त हो। आग से हुए नुकसान के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। स्थापना शाखा की कमरे शैक्षणिक शाखा कमरा नंबर 109 में कर्मचारियों से संबंधित रिकॉर्ड जमा होता है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे स्थापना शाखा के कमरे से धुआं उठता देख केयू के सिक्योरिटी गार्ड ने विवि प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि केयू सिक्योरिटी व अन्य स्टाफ ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय ने बताया कि आग लगने से रिकॉर्ड जरूर जला है, ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारणों की जांच करने और नुकसान का अनुमान लगाने के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed