फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fir on naino car

चलती नैनो कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fir on naino car
लाडवा पीपली मार्ग पर सोंटी गांव के नजदीक अचानक सड़क पर चलती नैनो कार में आग लग गई। कार चालक ने जहां जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, जलती कार को देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गया। मौके से दमकल विभाग को फोन किया गया, जिस पर दमकल विभाग गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार चालक राजकुमार निवासी ढांड कैथल ने बताया की वह सुबह ढांड से लाडवा के लिए निकला था। जब वह सोंटी गांव के पास पहुंचा तो अचानक कार से धुआं उठता दिखाई दिया, इससे पहले की वह कुछ समझ पाता गाडी धूं-धूं कर जलने लगी और आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने कार को अपनी चपेट में लिया। आनन फानन में उसने जलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। तभी राहगीरों ने इसकी सुचना दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले कार जलकर राख हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि उन्हें कार जलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की व प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed