फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Finding Opportunity in Uncertainties Result of Excellent Guidance

अनिश्चितताओं में अवसर को ढूंढना बेहतरीन मार्गदर्शन का परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Finding Opportunity in Uncertainties Result of Excellent Guidance
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान की ओर से सोमवार को कॅरिअर और कौशल विकास विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व निदेशक यूआईईटी संस्थान प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि अनिश्चितताओं में अवसर ढूंढना बेहतरीन मार्गदर्शन का परिणाम होता है। जो विद्यार्थी इस मार्गदर्शन का फायदा उठा लेते हैं उन्हें कॅरिअर बनाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का कौशल विकास अच्छा होता है उनके भविष्य में मंजिल पाने के रास्ते आसान हो जाते हैं। इस दौरान मुख्य वक्ता यूआईईटी एलुमनाई व एक्जोवियन एयरोस्पेस के सह संस्थापक अंकित भटेजा ने ‘भविष्य के लिए कॅरिअर संभावनाएं और कौशल विकास’ पर चर्चा की। अंकित भटेजा ने एसोचैम के स्टार्टअप पुरस्कार मिलने के संबंधी नियमों का बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने टेड-एक्स, सेड्स सेलेस्टिया और चित्कारा विश्वविद्यालय में भी अपना करिअर रो-स्टार्टअप पर कार्यशाला के अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने एकजोवियन एयरोस्पेस के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि आकाश संबंधी कोई विशेष साधन एवं नियामक न होते हुए भी उन्होंने अनिश्चितताओं के बावजूद कैसे इस यात्रा का आरंभ किया। इसी को आगे बढ़ाते हुए इसमें आ रही दिक्कतों व तद्विषयक उद्यमिता संभावनाओं के बारे में बताया और विद्यार्थियों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई प्रश्न पूछे। इस मौके पर इस वक्त ध्यान की संयोजिका डॉ. सविता, डॉ. रीटा, सह संयोजिका नेहा दुग्गल, प्रज्ञा व सौम्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed