फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Finance committee approved in city council meeting

Kurukshetra News: नगर परिषद की बैठक में फाइनेंस कमेटी पर मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Finance committee approved in city council meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर प्रशासन आखिरकार तीसरी बार परिषद हाउस की बैठक करवाने में सफल रहा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई बैठक महज 10 मिनट में निपट गई।
बैठक में मुख्य एजेंडे फाइनेंस कमेटी के गठन पर मुहर लगाई गई, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भाई एवं कई बार पार्षद रह चुके मुकंद लाल व पहली बार वार्ड चार से पार्षद बने कमल किशोर को शामिल किया गया। उनके नाम पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई और महज दो मिनट में एजेंडा पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए सुझाव रखे तो अधिकारियों ने इन पर अमल करने का भरोसा दिया। विधायक अशोक अरोड़ा ने इस बार बैठक से दूरी बनाए रखी। शहर में ही होने के बावजूद वे बैठक में शामिल नहीं हुए। उधर मुकुंद लाल व कमल किशोर ने भरोसा जताया कि सभी वार्डों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात :
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए। हालांकि किसी प्रकार का कोई विरोध व विवाद सामने नहीं आया लेकिन पुलिस पूरी तैयारी के साथ रही। वहीं एसएचओ जगदीश टामक का कहना है कि पहले की बैठकों में हुए विवाद को देख सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

10 करोड़ के अटके थे विकास कार्य, अब जगी उम्मीद : हाउस की बैठक व फाइनेंस कमेटी गठित न हो पाने के चलते शहर के 32 वार्डों के करीब 10 करोड़ के विकास कार्य अटके हुए थे। इनमें गलियां, नालियों का निर्माण, पार्कों का कायाकल्प सहित अन्य कार्य भी शामिल है। पार्षद चुनाव के बाद लगातार विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दे रहे थे लेकिन फाइनेंस कमेटी न बन पाने के चलते इन कार्यों के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed