{"_id":"674103af78490d82480975e4","slug":"final-match-between-ku-admin-players-and-kuk-spartan-team-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127273-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू एडमिन प्लेयर्स और केयूके स्पार्टन टीम के बीच फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू एडमिन प्लेयर्स और केयूके स्पार्टन टीम के बीच फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में 23 नवंबर को कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी के अनौपचारिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इसमें केयू एडमिन प्लेयर्स व केयूके स्पार्टन के बीच जीत को लेकर भिड़त होगी। मुख्यातिथि सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा रहेंगे, जो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। फाइनल मैच खेल मैदान में सुबह 11 बजे खेला जाएगा। इसके लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक केयू स्पार्टन की टीम व एडमिन प्लेयर्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। दो माह चले क्रिकेट प्रतियोगिता के कुल 13 मैचों में केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान अब तक कुल 99 छक्के व 388 चौके लगे हैं।
क्वालिफायर मैच दो में एडमिन प्लेयर्स की टीम ने अकाउंट्स ब्रांच की टीम को आठ विकेट से हराया था। अकाउंट्स ब्रांच की ओर से दिए गए 205 रन के लक्ष्य को एडमिन प्लेयर्स टीम ने 19वें ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिसमें एडमिन प्लेयर्स के कप्तान पवन शर्मा ने 60 गेंदों में 85 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेली। वहीं उनके साथ खेलने उतरे विस्फोटक बल्लेबाज रविंद्र सैनी ने मात्र 31 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाने का काम किया। अकाउंट्स ब्रांच टीम की ओर से पंकज जांगड़ा ने 41, आदित्य स्वामी ने 44 तथा शिव शंकर ने 41 रनों की तूफानी पारी खेली। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में अरविंद श्रीवास्तव तथा शमशेर चौहान रहेंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
अंतर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में अंतर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि अंतर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा एसडी कॉलेज पानीपत की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कोच मलकीत कौर ने बताया कि 20 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया, जिसमें से 12 खिलाड़ियों की टीम फाइनल ट्रायल देंगी, जोकि नार्थ जोन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा जीवन में इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कोच सुशील, कोच अनिल सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
84 किलो भारवर्ग में रोशन प्रसाद प्रथम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर-कॉलेज कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 130 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के इनडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कराटे कोच सुशील शर्मा ने बताया कि 84 किलो भारवर्ग में रोशन प्रसाद ने पहला स्थान हासिल किया तथा लक्की ने दूसरा, कृष और प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 84 किलो से अधिक भारवर्ग में दिपांशु रोहिल्ला ने पहला, भविष्य ने दूसरा, लवप्रीत और राघव शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।