फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film stars will shine in the five-day film festival

Kurukshetra News: पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में चमकेंगे फिल्मी जगत के सितारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Film stars will shine in the five-day film festival
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की प्रतियां दिखाते कुलपति सहित अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को होगा, जिसमें फिल्मी जगत के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचेंगे तथा सिनेमा के अनुभवों को साझा करेंगे। ये महोत्सव युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली, फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन, लगान फिल्म तथा चंद्रकांता सीरियल में अभिनय करने वाले अखिलेंद्र मिश्रा तथा टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा उद्घाटन अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा शामिल होंगे।
विज्ञापन

सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का ब्रोशर मंगलवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा जारी किया और कहा कि पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। महोत्सव के माध्यम से जनसंचार विभाग के विद्यार्थी एवं फिल्मों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को फिल्मों से जुड़ी और तकनीक के विषय में सूक्ष्म पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि महोत्सव में 16 देशों की 19 भाषाओं की फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में भारत, स्पेन, ईरान, मैक्सिको, मिस्र, स्विट्जरलैंड, वियतनाम, अमेरिका, बांग्लादेश, मोरक्को, जर्मनी, नेपाल, फ्रांस आदि देशों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन



आज ये कलाकार महोत्सव को लगाएंगे चार चांद
महोत्सव में फिल्मी अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा पहुंचेंगे, जिन्हें 1990 के दशक के दूरदर्शन टेलीविजन धारावाहिक चंद्रकांता में क्रूर सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता है और 1999 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म सरफरोश में मिर्ची सेठ का किरदार शामिल है। उन्होंने सरफरोश, लगान, लाल सलाम, गंगाजल, परवाना, ये दिल, हलचल, वीर जारा, किडनैपिंग, फिदा सहित अनेक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वहीं 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं मुनमुन सेन शामिल होगी, जो कि हिंदी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ , तेलुगु, तमिल और मराठी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 1987 में फिल्म सिरिवेनेला में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली भी शामिल रहेंगी। इसी के साथ ही उन्हें कला केंद्र स्क्रीन पुरस्कार व भारत निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। शाहरुख खान की फिल्म फैन की अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा भी शामिल होगी। उन्होंने तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म रनिंग शादी में भी शिखा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।



महाभारत की भूमि पर पहली बार पहुंचेगी द्रोपदी
फिल्म महोत्सव धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली पहली बार महाभारत की धरा पर पहुंचेंगी और रूपा गांगुली 1970 से लेकर वर्तमान तक सिनेमा जगत में हुए बदलाव पर चर्चा करेगी। ये अभिनेत्री के साथ-साथ पार्श्व गायिका और राजनीतिज्ञ भी हैं। बंगाली, साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अभिनेत्री रूपा गांगुली ने कई अलग-अलग किरदार अदा किए हैं, लेकिन अपने अभिनय के दम पर रूपा ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार जीवंत कर दिया। आज भी इसे खूब पसंद किया जाता है और लोग इन्हें द्रौपदी के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed