{"_id":"66ba8d00e7087e181d0a4524","slug":"film-festival-will-be-organized-every-year-in-kuvi-vc-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122551-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवि में हर वर्ष आयोजित होगा फिल्म महोत्सव : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवि में हर वर्ष आयोजित होगा फिल्म महोत्सव : वीसी
Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा और नाटक विधाओं में कोर्स भी शुरु किए जाएंगे। ये कहना है कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का, जो युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय हरियाणा फिल्म महोत्सव के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि महोत्सव की सफलता और युवाओं के उत्साह को देखते हुए कुवि में फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिससे अभिनय और सिनेमा में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और वह अपनी प्रतिभा को शिक्षा और हुनर के साथ निखार सकें।
मुख्यातिथि राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में जो भी हरियाणवी फिल्म की शूटिंग करेगा, उन्हें राज्य सरकार व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरा सहयोग दिया जाएगा। हरियाणवी सिनेमा में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
युवा पीढ़ी हरियाणा के लोक जीवन पर आधारित कहानियों पर फिल्मों का निर्माण कर रही है, जिसे लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। भविष्य में इसके और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। महोत्सव में कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, फिल्म स्टार अवतार गिल, राजेंद्र गुप्ता, यशपाल शर्मा, शिशिर शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।