{"_id":"58f11aa24f1c1bbb4ccf593a","slug":"film-festival-haryana-film-industry-bollywood-competitor-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की टक्कर का होगा हरियाणवी फिल्म उद्योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड की टक्कर का होगा हरियाणवी फिल्म उद्योग
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
actors perform
- फोटो : अमर उजाला
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणवी फिल्म उद्योग को बॉलीवुड की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार कर रही हैं। इसलिए राज्य सरकार ने हरियाणवी फिल्मों और कलाकारों को प्रगति की राह पर ओर आगे ले जाने के लिए नई फिल्म नीति को लागू करने का काम किया है। वे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर (मैक) के प्रांगण में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी, निर्देशक धर्मेंद्र डांगी, नकुल, दिनेश गोयल, डा. महासिंह पूनिया, फिल्म अभिनेता जयदीप अहलावत ने विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हिसार से आई लोक कलाकारों ने हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने संस्कृति आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी को 5 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की है। कैप्टन अभिमन्यु ने 15 मिनट की लघु फिल्म लिविंग आइडल को भी देखा। वित्तमंत्री ने प्रदेश वासियों को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का संपूर्ण विकास करने के लिए कला की साधना जरूरी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामान्य जीवन में कला का समावेश करना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का फिल्म उद्योग उभरता हुआ नजर आ रहा हैं, क्योंकि इस प्रदेश की माटी और संस्कृति में आसपास के राज्यों की झलक भी समाहित हैं। सरकार की नई फिल्म उद्योग नीति से हरियाणा का फिल्म उद्योग मजबूत होगा।
विज्ञापन
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि महोत्सव का सिर्फ एक उद्देश्य हैं कि प्रदेश का टैलेंट उभर कर समाने आए। फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हिफ की टीम ने एक मिशन को लेकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया है। इस महोत्सव में एक मंच के नीचे सभी कलाकार फिल्मों के तथ्यों पर मंथन करने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान करने बारे चर्चा कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में वित्तमंत्री ने फिल्मी कलाकार जयदीप अहलावत, रवि चौहान व राजीव भाटिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, भाजपा के महामंत्री रविंद्र सांगवान, भाजपा नेता वीरु कड़ामी, जसबीर बाहरी, गुरनाम मलिक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली सहित अन्य अधिकारी व फिल्म जगत से जुड़े कलाकार मौजूद थे।
बॉलीवुड में हरियाणवी फिल्मों ने छोड़ी अनूठी छाप
अभिनेत्री मेघना मलिक ने कहा कि बॉलीवुड में हरियाणवी फिल्मों ने अनूठी छाप छोड़कर अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवीं संस्कृति समृद्धता से भरी है। हरियाणा की सरजमीं पर दंगल एवं सुलतान ने नई बुलंदियों को छुआ है, इसलिए फिल्म निर्माताओं को इस ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि दंगल एवं सुलतान में बॉलीवुड अभिनेता थे। इनका प्रचार-प्रसार भी उसी तरीके से हुआ है। इसी कारण दर्शकों ने उन्हें देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इसलिए हरियाणा में भी फिल्म अभिनेताओं को इस दिशा में कार्य करना होगा।
पिहोवा के चिकित्सक डा. सुदर्शन चुघ ने तैयार की फिल्म
पिहोवा में तैयार की गई लघु फिल्म दा पवन दादा साहब फाल्के अवार्ड की दौड़ में शुमार हो चुकी हैं। इस अवार्ड की श्रेणी के लिए चयनित फिल्मों में दा पवन को शामिल कर लिया गया है। अहम पहलू यह है कि यह फिल्म हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव मेें 15 अप्रैल को सायं के सत्र में दिखाई जाएगी और इस फिल्म को पिहोवा के चिकित्सक डा. सुदर्शन चुघ ने तैयार किया गया हैं।
दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए चयनित की गई फिल्मों में शामिल किए जाने पर कुरुक्षेत्र का नाम भी चमका है। दा पवन फिल्म ने यह साबित भी कर दिया है कि कुरुक्षेत्र सही मायनों में हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी हैं। डॉ. सुदर्शन चुघ बताते हैं कि फिल्म सरस्वती मिशन प्रोडक्शन द्वारा फिल्मायी गई है। फिल्म डायरेक्टर डॉ. विश्वजोत एवं नेहा शर्मा हैं। फिल्म की स्टोरी डॉ. नेहा शर्मा द्वारा लिखी गई है, जबकि कैमरे पर मुकेश डोलिया ने साथ दिया है।