फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film actor Rajendra Gupta tastes Haryanvi Churma, tastes of Lassi, Kurukshetra

फिल्म अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने चखा हरियाणवी चूरमा, लस्सी का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Film actor Rajendra Gupta tastes Haryanvi Churma, tastes of Lassi, Kurukshetra
बुजुर्ग महिला के समक्ष नतमस्तक होते अभिनेता राजेंद्र गुप्ता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रत्नावली समारोह में रविवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चित्रकला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ललित कला विभाग द्वारा प्रदर्शित कला प्रदर्शनी की सराहना की। अभिनेता राजेंद्र गुप्ता रत्नावली को देख अभिभूत एवं रोमांचित हुए। ललित कला विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया गया है।
अभिनेता राजेंद्र सिंह ने रत्नावली में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्र, मूर्तियां, पोट्रेट, क्राफ्ट वर्क और हस्तशिल्प आभूषणों को देखा एवं सराहना करते हुए कहा कि ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला की प्रस्तुति में हरियाणा की परम्परा और संस्कृति से संबंधित कार्य किया है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में रणधीर सिंह पठानिया, प्रो. राम विरंजन सिंह, पवन जुलाना, प्रो. पीएस गुलिया, डॉ. कविता सिंह, डॉ. राजेश, गिरजा शंकर, शैलेंद्र सिंह और आदेश खेरीवाल आदि कलाकार प्रतिभागी रहे, जिसमें उन्होंने हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के तीसरे दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने टूरिज्म विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर हरियाणवी चूरमे का स्वाद चखा एवं लस्सी भी पी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देशी खान-पान स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।

केयू के एलुमनाई राजेंद्र गुप्ता रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रताप भवन में अपने बिताए समय की यादें ताजा करते हुए छात्रावास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 1963 में यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीएससी कैमिस्ट्री में दाखिला लिया था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नाटकों में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कमल भारद्वाज एवं डॉ. सुदर्शन कौशल ने उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित किया।

 रत्नावली महोत्सव में लस्सी पीते अभिनेता राजेंद्र गुप्ता।

रत्नावली महोत्सव में लस्सी पीते अभिनेता राजेंद्र गुप्ता।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed