फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fifth accused of fatal attack on kiln operator arrested

Kurukshetra News: भट्ठा संचालक पर जानलेवा हमला करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of fatal attack on kiln operator arrested
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले ईंट भट्ठा संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस समीर हाल निवासी भट्ठा बदरपुर रोड बुढ़ा समेत पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 19 जनवरी को दर्ज शिकायत में राजेश शर्मा निवासी सरोजिनी कॉलोनी यमुनानगर ने बताया था कि उसका लाडवा में ईंट भट्ठा है। उसके भट्ठे पर करीब 80 लोग मजदूरी करते हैं। करीब छह महीने पहले राकेश निवासी बनी उसके पास ड्राइवरी करता था। उसका व्यवहार ठीक न होने के कारण उसने राकेश को नौकरी से निकल दिया था। 19 जनवरी शाम करीब पांच बजे राकेश ने अपने भाई व साथियों के साथ भट्ठे पर आकर उसके व मुंशी के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसे जान से मारने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से 90 हजार रुपये भी छीन फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 23 जनवरी को आरोपी प्रमोद कुमार निवासी अत्त्यपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से बाइक बरामद की थी। 25 जनवरी को तीन आरोपी राकेश निवासी अत्त्यपुर, सूरज व साहिल निवासी बदरपुर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग में दो बाइक, एक ट्रैक्टर व डंडा-बिंडा बरामद कर आरोपियों को कारागार भेज दिया था। आगामी जांच में पुलिस ने पांचवें आरोपी समीर को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed