फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fifth accused of assault and snatching arrested

Kurukshetra News: मारपीट कर छीना झपटी करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of assault and snatching arrested
इस्माईलाबाद। 20 दिन पहले मारपीट कर छीना झपटी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी जगरूप उर्फ जग्गू निवासी नैसी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना इस्माईलाबाद में 24 जुलाई को दर्ज शिकायत में आकाश निवासी नैसी ने बताया था कि 24 जुलाई को वह अपने घरवालों को अपनी बहन की ससुराल गांव बीबीपुर कलां में छोड़कर गांव वापस आ रहा था।
विज्ञापन

समय करीब साढ़े पांच बजे करनैल सिंह, मनीष, सुनील कुमार और उनके अन्य साथी जबरदस्ती उसके घर में घुस आए थे। आरोपी मारपीट करके उसका चांदी का कड़ा, चांदी की चेन, एक मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए नौ अगस्त को आरोपी करनैल सिंह निवासी नैसी व सुरजीत सिंह उर्फ सुनील निवासी ठसका अली और 12 अगस्त को मलकीत सिंह निवासी ठसका अली व मनीष निवासी नैसी को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक व स्कूटी बरामद कर आरोपियों को कारागार भेज दिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल पांचवें आरोपी जगरूप उर्फ जग्गू को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयोग बाइक बरामद की। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed