फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   festival, international film festival, many country, language, kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव में दिखेगा कई भाषाओं का संगम

Wed, 12 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 12 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा के पहले अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के दौरान 12 देशों की 17 भाषाओं में 65 फिल्में दिखाई जाएंगी। जिससे एक मंच पर देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं के संगम को देखने का अवसर धर्मनगरी के लोगों को मिलेगा। इसका आयोजन जिला प्रशासन व संस्कृति सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में 13 से 16 अप्रैल तक किया जाएगा।

विज्ञापन


महोत्सव का उद्घाटन आरएसएस प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक नंद कुमार व विधायक सुभाष सुधा 13 अप्रैल को सुबह के सत्र में करेंगे जबकि सायं कालीन सत्र में करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्यातिथि हाेंगे। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि हरियाणा की पावन धरा पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन हरियाणा मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में किया जा रहा है। इसमें ताईवान, ईरान, नेपाल, स्पेन, फ्रांस, हरियाणावी, पंजाबी, हिंदी, मराठी, तेलगू, बंगाली, उर्दू, अंग्रेजी आदि भाषाओं में फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के पहले दिन की फिल्मों की थीम कला और संस्कृति पर आधारित होगी। इन फिल्मों में से हरियाणवी फिल्म लाडो बसंती से फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की जाएगी। सायं 3 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक लघु हिंदी फिल्म तांडव, आऊच व मोक्ष, स्पेनिश फिल्म कजा रायपिडा, पंजाबी फिल्म ऑन दी बेटेन पथ, हरियाणवी फिल्म सामण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार सायं के दूसरे सत्र में टाइम ऑफ डांसिंग, लघु मराठी फिल्म वर्षा व हिंदी फिल्म झांकी दिखाई जाएगी। रात्रि के सत्र में 7 बजे से 9 बजकर 15 मिनट तक हरियाणवी फिल्म म्हारी धरती-म्हारा मान का लुत्फ दर्शक उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन फिल्मों की थीम होगी सामाजिक मुद्दे
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन के सत्र में फिल्मों की थीम सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी। सामाजिक मुद्दों को लेकर सुबह के सत्र में ताईवानी फिल्म मिलियन स्टार दिखाई जाएगी। दोपहर के सत्र में लघु हिंदी फिल्म नयी अम्मी, लिविंग आईडल व कबूल, तेलगू फिल्म निशीधी, तमिल फिल्म 93 दॉट आउट, हरियाणवी फिल्म दायरा, फ्रेंच फिल्म एंटोनी दिखाई जाएगी। सायं के सत्र में लघु अंग्रेजी फिल्म द डिसीजन व इन एंड अबोव हार्ट, हिन्दी फिल्म अनोखी, मराठी फिल्म लाइफ ऑफ मुंबई, हरियाणवी फिल्म मैरिज बाजार व बारेफीट इम्प्रेशन दिखाई जाएगी। सायं के सत्र में ही म्यूजिक वीडियो स्क्रीनिंग का प्रोग्राम भी होगा।

रात्रि के सत्र में हरियाणवी फिल्म धन पराया का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के तीसरे दिन का थीम बच्चों व युवाओं पर आधारित होगा। इस विषय से सम्बन्धित लघु फिल्मों के सुबह के सत्र में इरानी फिल्म चिल्ड्रन ऑफ हैवेन दिखाई जाएगी। दोपहर के सत्र में लघु हिन्दी फिल्म बैगर्स, बल्यूस, कंचे, बर्थडे गिफ्ट व द स्कूल बैग, पैरिसीयन लघु फिल्म कार्डले, फ्रेंच फिल्म ए व्हूल वल्र्ड, नेपाली फिल्म खोजी का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर के दुसरे सत्र में हिन्दी लघु फिल्म बेहना एंड स्माल डिजायर, सवेरा, जीना इसी का नाम है व वाकिंग डिस्टैंस, मराठी फिल्म सावत, अंग्रेजी फिल्म डेजी दिखाई जाएगी।


सायं के सत्र में हिन्दी फिल्म स्वाद व द पाव एंड चटनी, मराठी फिल्म याकूब दिखाई जाएगी। रात्रि के सत्र में हरियाणवी फिल्म जर, जोरु और जमीन का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन समापन समारोह होगा। समापन समारोह में माडर्न सिनेमा थीम पर आधारित लघु फिल्मों को दिखाया जाएगा। सुबह के सत्र में हरियाणवी फिल्म बिन तेरे बेचैन का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर के सत्र में उर्दू लघु फिल्म द सिक्योरिटी, बंगाली फिल्म लीला, हिन्दी फिल्म हैलो ओ हैलो, लल्लन फरोम अलहाबाद व पिज्जा एमएमएस, अंग्रेजी फिल्म लक्की डे दिखाई जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का समापन हरियाणवी फिल्म पीहर की चूंदडी व हिंदी फिल्म वैष्णवी दिखाकर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed