{"_id":"5ecc1b5a8ebc3e908c641e3e","slug":"female-compassionate-posting-reached-daughter-condition-from-delhi-kurukshetra-news-knl31979357","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बेटी का हाल जानने पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बेटी का हाल जानने पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के केस थमने का नाम नहीं ले रहे। लगातार केसों की संख्या बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। अब चौथे दिन रेलवे रोड स्थित न्यू कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। यह महिला अपनी बेटी का स्वास्थ्य जानने के लिए 23 मई को दिल्ली के जहांगीरपुरी से कुरुक्षेत्र न्यू कॉलोनी में आई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तभी महिला का सैंपल ले लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही महिला को मुलाना मेडिकल कॉलेज मेें क्वारंटाइन करने के लिए भेज दिया गया और महिला की चैन में सभी परिजनों के सैंपल लिए गए।
इसके साथ ही इस महिला को जोड़कर जिले में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 15 हो गई है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अबतक कोरोना वायरस की जांच के लिए 4377 सैंपल लिए जा चुके है इन सैंपलों में से 4044 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, वहीं 315 की रिपोर्ट आना बाकी है। दिल्ली से आई महिला को मुलाना के मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2354 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और एक व्यक्ति को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 4 को होटल में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि 6 लोगों को आदेश मेडिकल कॉलेज और 9 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज तथा एक अन्य मरीज को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया है। जिले में अब तक 18 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह तीनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 15 एक्टीव केस है।
न्यू कॉलोनी को घोषित किया कंटेनमेंट जोन
वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए न्यू कॉलोनी रेलवे रोड पर राम रतन के घर से श्याम लाल के घर तक, राकेश कुमार के घर से खूबचंद के घर तक और मकान नंबर 55/7 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही इस कंटेनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र में इन गलियों के बीच में से नवीन बजाज के घर से मकान नंबर 80/7 राम प्रकाश के घर तक और मकान नंबर 57/17 वेदप्रकाश के घर से हनुमान मंदिर तक के क्षेत्र को बफरजोन में शामिल किया गया है। न्यू कॉलोनी रेलवे रोड के लिए थानेसर कमेटी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रशासन ने इन सभी क्षेत्रों को सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। वहीं कंट्रोल रुम के लिए 98961-00321 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
जिला जेल और उसके साथ लगते क्षेत्र को घोषित किया कंटेनमेंट जोन
जेल अधीक्षक के गनमैन के पॉजिटिव आने के बाद जिला जेल के रिहायसी क्षेत्र में मकान नंबर सी-1 से लेकर सी-2 और जिला जेल अधीक्षक के रिहायसी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र जिला जेल के साथ लगती कालोनी को बफरजोन में शामिल किया गया है। इसके लिए जिला जेल अधीक्षक कार्यालय में कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला जेल कार्यालय में जिला जेल रिहायसी क्षेत्र व साथ लगती कॉलोनी के लोगों के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम के लिए 83960-10000 व 01744- 231516 हेल्प लाईन नंबर जारी किए है।
गांव अढ़ोनी को घोषित किया कंटेनमेंट जोन
गांव अढोनी में 65 वर्षीय महिला रविवार को पॉजिटिव आई थी इसलिए गांव में मेहर सिंह के घर से लाजोराम, भूपिंद्र के घर से धर्मपाल, राजेंद्र कुमार के घर से रघुबीर सिंह के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही इस कंटेनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र में इन गलियों के बीच में से गली नंबर 1 में बलराज के घर से गुलविंद्र के घर तक, गली नंबर 2 में रमेश के घर से गुरमीत के घर तक के क्षेत्र को बफरजोन में शामिल किया गया है। गांव अढोनी के लिए बीडीपीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रुम के लिए 81685-87749,94165-66927 व 01744-270062 हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।