फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fear of crocodile continues on fourth day, now pond is being cleaned

Kurukshetra News: चौथे दिन भी मगरमच्छ की दहशत बरकरार, अब तालाब किया जा रहा साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Fear of crocodile continues on fourth day, now pond is being cleaned
चौथे दिन भी मगरमच्छ की दहशत बरकरार, अब तालाब किया जा रहा साफ
विज्ञापन

अधिक जलकुंभी के कारण टीम नहीं चला पा रही पकड़ने के लिए अभियान
सफाई के लिए पोकलेन मशीन लगाई गई पर खराब होने से आई दिक्कत
अब मशीन ठीक कराकर आज दोबारा से किया जाएगा प्रयास, रात में टीम देगी पहरा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। बिशनगढ़ गांव के तालाब से छह फुट लंबा मगरमच्छ काबू नहीं किया जा सका है। उसे पकड़ने के लिए वन्य प्राणी विभाग और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम तरह-तरह की जुगत लगा रही है। चौथे दिन भी टीम ने तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान चलाया, मगर जमा जलकुंभी के कारण मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया। लिहाज टीम ने तालाब से जलकुंभी साफ करने की योजना पर काम शुरू कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह मगरमच्छ पिछले करीब एक साल से गांव के तालाब में छिपा हुआ है। यह मगरमच्छ पिछले साल आई बाढ़ के साथ गांव के तालाब में पहुंच गया था। पहली बार तालाब में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर उसे पकड़ने की गुहार लगाई थी, मगर प्रशासन ने उसकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। तालाब से पानी सरस्वती नदी में छोड़ा गया था ताकि पानी कम होने पर मगरमच्छ की तलाश में अभियान चलाया जा सके, मगर तालाब में जमा जलकुंभी के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका। इसके बाद पोकलेन मशीन से जलकुंभी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन मशीन का पंखा टूट गया। मशीन की मरम्मत के साथ जलकुंभी को नष्ट करने के लिए ड्रोन की मदद से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उम्मीद है कि कल तक तालाब की सफाई हो जाएगी। इस दौरान तालाब के किनारे पर उनकी टीम पहरा लगाकर बैठी रहेगी। कई ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि तालाब में एक नहीं बल्कि दो मगरमच्छ हैं। अब पानी का स्तर कम होने पर टीम अभियान शुरू करेगी, जिसके बाद ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed