{"_id":"67c6afb0d7a3412aeb0f6c2f","slug":"father-threw-7-year-old-girl-in-canal-in-kurukshetra-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में पिता ने बच्ची को नहर में फेंका, घरेलू कलह मानी जा रही वजह; 4 भाई बहनों में सबसे छोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में पिता ने बच्ची को नहर में फेंका, घरेलू कलह मानी जा रही वजह; 4 भाई बहनों में सबसे छोटी
Tue, 04 Mar 2025 01:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:15 PM IST
सार
प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब बच्ची स्कूल से घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अभी पुलिस व परिजन बच्चों की तलाश कर रहे थे कि इस मामले में अचानक नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
गोताखोरों की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक पिता द्वारा अपनी ही गरीब सात वर्षीय बच्ची को भाखड़ा नहर में फेक जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर बच्चों की तलाश शुरू करवा दी है। बताया जा रहा है कि खेड़ी मारकंडा निवासी अपनी करीम 7 वर्षीय बच्ची को पहले स्कूल से लेकर आया और उसके बाद उसे गांव मिर्जापुर के समीप भाखड़ा नहर पर ले गया जहां बच्ची को नहर में फेंक दिया। इस बारे में उसने परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगने दी। इसके पीछे पारिवारिक कलह मानी जा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब बच्ची स्कूल से घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अभी पुलिस व परिजन बच्चों की तलाश कर रहे थे कि इस मामले में अचानक नया मोड़ आ गया। बच्चों की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ घरेलू विवाद हुआ था जिसके बाद से ही बच्ची घर पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
सत्य आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता को पूछताछ की तो उसने मन की बच्ची को नहर में फेंक दिया। सदर थाना एसएचओ बलजीत सिंह पुलिस टीम वह आरोपी पिता को नहर पर लेकर पहुंचे तो उसे पूरी जानकारी ली। इसके बाद गोताखोर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया तो नहर में सर्च अभियान शुरू करवाया गया। शो का कहना है कि फिलहाल बच्चों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की घटा से जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी पिता का नाम ललित महतो है। जबकि नहर में फेंकी गई बच्ची का नाम आंचल है जो चार भाई बहनों में सबसे छोटी है, और पहली कक्षा में ही पढ़ती थी।