फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father-son accused of fraud of 16 lakhs arrested in the name of sending America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Father-son accused of fraud of 16 lakhs arrested in the name of sending America
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले वेल्डर के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी करने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील और उसके बेटे अमर हंस निवासी संगोद जिला मोहाली (पंजाब) को पुलिस ने अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने बीएससी एग्रीकल्चर पास रजत को स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में जोगीराम निवासी झांसा ने बताया था कि फरवरी 2021 में उसके दूर के रिश्तेदार सुनील ने उसके बेटे रजत को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। 15 मई को आरोपी ने अमेरिका की एक कंपनी का जॉब ऑफर लेटर दिखाकर उससे 1.90 लाख रुपये अपने पार्टनर बलविंद्र सिंह निवासी काला माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के साथ आकर ले था। 18 मई को आरोपी अंकुर के खाते में चार लाख दो हजार 687 रुपये आरटीजीएस किए थे। फिर 14 जुलाई को 3.95 लाख और 22 जुलाई को 4.02 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए डाले थे। बाद में आरोपी उससे दो लाख रुपये और लिए थे। कुल 16 लाख रुपये लेकर भी आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा था। उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले के अन्य आरोपी अंकुर व बलविंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed