फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father-son accused of cheating Rs 73 lakh arrested

Kurukshetra News: 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Father-son accused of cheating Rs 73 lakh arrested
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले सेवानिवृत्त कर्मी से नौकरी लगवाने और कनाडा भेजने के नाम पर 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपी आशुतोष गर्ग व विनोद निवासी जगाधरी जिला यमुनानगर के कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए गए। पहले आरोपियों ने एफसीआई में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। बाद में कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मामचंद सैनी निवासी कामरेड कॉलोनी ने बताया कि दूरभाष विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने घर पर पीजी खोल रखा था। आरोपी विनोद ने उन्हें बताया कि एफसीआई विभाग में कुछ नौकरियां निकली हुई हैं। भाजपा सरकार में एक मंत्री का रिश्तेदार उसका जानकार है। वह 15-15 लाख रुपये में नौकरी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर उसने बेटे सुमित सैनी, भतीजे नीरज सैनी व रिश्तेदार अजय सैनी को नौकरी लगाने के नाम पर 14 नवंबर से 31 दिसंबर तक नकद और बैंक के जरिए करीब 43 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। इस दौरान आरोपी उसे कई बार दिल्ली में एक कार्यालय में भी लेकर गया था। बाद में आरोपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने इन नौकरियों पर पाबंदी लगा दी है। अब यह नौकरियां दोबारा नहीं आएंगी, जिस पर आरोपी ने बेटे सहित तीनों युवकों को कनाडा भेजने का विश्वास दिलाकर और 30 लाख रुपये मांगे थे। तब उसने सुमित सैनी, नीरज सैनी व अजय सैनी के चचेरे भाई राहुल के दस्तावेज व पासपोर्ट की कॉपी आरोपी को दिए थे। आरोपी ने उसे 15 लाख रुपये साथ में देने को कहा, जिस पर उसने 15 लाख रुपये इकट्ठे करके आरोपी को दिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने एक ऑफर लेटर दिखाकर बकाया रकम भी लेकर जल्द वीजा आने का आश्वासन दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए आरोपी आशुतोष गर्ग व विनोद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद के कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed