{"_id":"56fc2cff4f1c1b257ef0070c","slug":"father-dead-in-suspence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की संदिग्ध मौत, बेटे ने अपनी प्रेमिका पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की संदिग्ध मौत, बेटे ने अपनी प्रेमिका पर लगाया आरोप
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद उसके बेटे ने यह आरोप लगाकर पुलिस को भी चौंका दिया है कि उसकी लीव इन साथी ने ही उसके पिता की हत्या की है। युवक ने अब अपनी ही लीव इन साथी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में कुछ दिन पहले मिला था। बाद में पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन वृद्ध के बेटे को मौत के तीन दिन बाद अपनी साथी पर शक हुआ और उसने मामला दर्ज करा दिया है।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गाड़ी चलाता है और करीब छह माह से वह गांव भूनी की रहने वाली कर्मजीत कौर नाम की महिला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। राजकुमार का कहना था कि मंगलवार को उसे पिता की मौत की खबर मिली। राजकुमार ने बताया कि पिता की मौत को प्राकृतिक समझकर, रिश्तेदारों व परिजनों के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद जब घर पहुंचे और जहां शव मिला था वहां देखा तो कई चीजें संदिग्ध दिखी। इस दौरान कर्मजीत कौर की संदिग्ध हरकतों से शक और बढ़ गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो कर्मजीत कौर ने कबूल किया कि उसने मेरे पिता को रात में नशीली दवाई दी थी। इसके बाद कस्बे के ही निवासी बलवंत सिंह के साथ मिलकर उसका गला दबाकर मार दिया। किसी को उन पर शक न हो। इसलिए भगतराम के शव को कमरे में रख टायर जलाकर धुंआ कर दिया। ताकि लोगों को लगे कि उसकी मौत दम घुटने हुई है। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। श्मशान घाट से हड्डियां, राख और घर से भी कुछ सामान के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए मधुवन भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-रमेशचंद, थाना प्रभारी इस्माईलाबाद।