{"_id":"6a135823d06d80189e0c2f5d","slug":"fast-food-vendors-are-losing-customers-during-the-summer-reducing-the-revenue-of-their-vendors-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155383-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गर्मी में फास्ट फूड रेहड़ियों पर नहीं पहुंच रहे लोग, संचालकों की कमाई घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गर्मी में फास्ट फूड रेहड़ियों पर नहीं पहुंच रहे लोग, संचालकों की कमाई घटी
Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुनसान पड़ी सेक्टर 17 की फूड मार्किट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब फास्ट फूड मार्केट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर का मुख्य फास्ट फूड बाजार, चौक-चौराहों और मुख्य सड़क आदि पर लगीं रेहड़ियों पर भीड़ न के बराबर पहुंच रही हैं, जिससे उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा हैं। कई जगह स्थिति यह हो गई है कि रेहड़ी संचालक देर शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके पास उतने ग्राहक नहीं पहुंच पाएं, जितने आम दिनों में पहुंचते थे।
रेहड़ी संचालक मुकेश यादव ने कहा कि पहले ही गैस सिलिंडर, तेल और अन्य ईंधन की बढ़ती कीमतों ने उनकी कमर तोड़ रखी है। अब गर्मी बढ़ने के कारण लोग तले-भुने और फास्ट फूड से दूरी बनाने लगे हैं, जिससे रोजाना की आमदनी प्रभावित हो रही है।
फूड मार्केट की रेहड़ी लगा रहें संचालकों का कहना है कि बर्गर, चाउमीन, मोमोज और टिक्की की पहले शाम तक अच्छी बिक्री हो जाती थी, लेकिन अब ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। संचालक संदीप ने बताया कि लोग अब नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थ की तरफ ज्यादा रुख कर रहें हैं।
विज्ञापन
--
रेहड़ी के समान की लागत भी वसूल नहीं हो रही
फास्ट फूड बाजार में कई संचालकों राजेश, कृष्ण, रमेश, पप्पू आदी ने बताया कि पहले तो कुछ बच जाता था लेकिन अब घर का खर्च तो दूर, रेहड़ी के समान की लागत भी वसूल नहीं हो रही। गर्मी, और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने काफी कुछ बदल दिया हैं। अगर रेट ज्यादा बढ़ाएं गए, तो जो ग्राहक आ रहे हैं वो भी आने बंद हो जाएंगे।