{"_id":"5711407b4f1c1b6f164a6d39","slug":"fasal-rakh-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल, 7 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल, 7 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद। गांव गोगपुर में खेतों में आग लगने से करीब 3 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल तथा करीब 7 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशकत से आग पर काबू पाया, जिससे हजारों एकड़ गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में आग लगने से गांव गोगपुर के किसान गुरदीप सिंह के करीब 3 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। वहीं मनजीत सिंह के 2 एकड़ के फाने तथा सुरेंद्र सिंह के करीब 5 एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। किसानों ने बताया कि मनजीत सिंह के खेतों में गेहूं कटाई के बाद बचे फानों से रेपर मशीन द्वारा भूसा बनाया जा रहा था कि अचानक मशीन में आग लग गई और आग खेतों में भी फैल गई। आग से भूसे से भरी ट्राली भी जल गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन