फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will be able to plant paddy from today, government ban lifted

Kurukshetra News: किसान आज से कर सकेंगे धान रोपाई, सरकार की पाबंदी हटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to plant paddy from today, government ban lifted
कुरुक्षेत्र। पिछले महीने से तैयारी में जुटे किसान आज रविवार से धान रोपाई कर सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा धान रोपाई पर 15 जून तक पाबंदी लगाई गई थी, जिसके चलते किसान भले ही दूसरी तैयारी में जुटे थे लेकिन रोपाई नहीं कर पा रहे थे। यही नहीं प्रशासन की ओर से भी पाबंदी के दौरान धान रोपाई करने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर धान रोपाई के मामले सामने नहीं आए, लेकिन अब पाबंदी हटते ही धान रोपाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक लाख 25 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई की जानी है, जिसके साथ ही 60 लाख क्विंटल धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके पार होने की संभावना भी पिछले वर्षों के रहे उत्पादन को देख अभी से जताई जा रही है। यह भी बता दें कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ही धान रोपाई लक्ष्य से अधिक ही रही है। वर्ष 2022-23 में पांच हजार क्विंटल अधिक रकबे में रोपाई की गई तो वहीं 2023-24 में तीन हजार हेक्टेयर अधिक रकबे में धान रोपाई की गई थी। इस बार भी धान रोपाई लक्ष्य से अधिक रकबे में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


अब धान रोपाई कर सकेंगे किसान : उपनिदेशक

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र मलिक का कहना है कि हर वर्ष तरह इस बार भी 15 जून से पहले धान रोपाई पर पाबंदी लगाई गई थी। अब किसान धान रोपाई कर सकते हैं। इस बार एक लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे में धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed