फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers upset due to non-start of paddy procurement, jammed NH-44, buried tents, Kurukshetra

धान खरीद शुरू न होने से खफा किसानों ने एनएच-44 पर लगाया जाम, गाड़ा टेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-start of paddy procurement, jammed NH-44, buried tents, Kurukshetra
नेशनल हाईवे-44 पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया। इससे पहले किसानों को रोकने के लिए थाने के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे, लेकिन भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में बैरिकेड तोड़ किसान हाईवे पर पहुंच गए। हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे से लगा जाम देर रात तक जारी रहा।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और हजारों की संख्या में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने रेलवे स्टेशनों की ओर कूच किया। उपायुक्त और एसपी के समझाने के बावजूद हाईवे से किसान हटने को तैयार नहीं हुए और धान खरीद शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने जबरन हाईवे से हटाने पर पूरे प्रदेश में जाम लगाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व घोषित एलान के तहत शुक्रवार की सुबह भाकियू के नेता और बड़ी संख्या में किसान शहीद उधम स्मारक परिसर में एकत्रित हुए। यहां मंडी के नोडल अधिकारी कपिल शर्मा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ने किसानों की प्रति एकड़ 22 से 28 क्विंटल धान खरीद करने की मांग मान ली है, लेकिन धान की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रशासन को 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया कि अगर धान खरीद के लिए सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जीटी रोड को जाम किया जाएगा, लेकिन तय अवधि में प्रशासन की ओर से संज्ञान नहीं लेने पर गुरनाम सिंह चढूनी, राकेश बैंस और जसबीर सिंह मामूमाजरा के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों समेत शहीद उधम सिंह चौक की ओर कूच किया, जहां किसानों को रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट और तीन डीएसपी के साथ करीब 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए थे, लेकिन किसानों के सामने पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस थाने के सामने ही वाहनों से जीटी रोड जाम कर दिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कृषि मंत्री की ओर से एक अक्तूबर से खरीद शुरू कराने के बयान का हवाला दिया पर किसान तत्काल सरकारी खरीद की मांग पर डटे रहे। किसानों की ओर से जीटी रोड जाम करने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जिसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। इस दौरान हजारों की संख्या में राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात तक समाधान नहीं होने पर किसानों ने जीटी रोड पर ही टेंट लगा दिया और खरीद शुरू होने तक जाम रखने का एलान किया।

इस मौके पर अंबाला जिला प्रधान मलकीत सिंह, कुरुक्षेत्र से कृष्ण कलाल माजरा, कैथल से होशियार सिंह जिला, अजय राणा, संजू गुदियाना, मनजीत लालर, भरत चौगामा, नरेंद्र बीबीपुर जाट्टान, जसबीर मामूमाजरा, हरकेश खानपुर, पवन हबाना, सोनू सपरा, प्रिंस वड़ैच, देवीलाल खरींडवा सहित भाकियू चढू़नी गुट के अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद मौजूद रहे।

 जाम के दौरान किसानों को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।  संवाद

जाम के दौरान किसानों को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed