फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers take out protest march to stop black marketing of maize seeds

Kurukshetra News: मक्के के बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए किसानों ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers take out protest march to stop black marketing of maize seeds
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन देने के लिए जाते शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के सदस्य। - फोटो : vijaypur
कुरुक्षेत्र। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा रोष मार्च निकालकर मक्के के बीज की कालाबाजारी रोकने और किसानों को मक्के का बीज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में किसान नेता संजू नंबरदार व जिला प्रधान संजीव आलमपुर ने बताया कि सरकार मक्का के बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाए, ताकि किसानों को मक्का का बीज लेने में कोई समस्या ना आए। सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। एक तरफ तो सरकार फसल चक्र अपनाने को कहती है। वहीं मक्का का बीज जिले में किसानों को नहीं मिल रहा है। सीएम सिटी में अगर मक्का के बीज की समस्या हो रही है तो दूसरे जिलों के हालात इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। इस मौके पर संजू नंबरदार, महासचिव दिलबाग बारवा, जिला सहसचिव विपिन आलमपुर, ब्लॉक प्रधान जयभगवान प्रवक्ता, सूरज कपूर, मनोज बतान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed