फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmers, swaminathan ayog report, protest, demand, kurukshetra

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने की मांग पर गरजे किसान

Tue, 03 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 03 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
farmers, swaminathan ayog report, protest, demand, kurukshetra
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने और किसानों को कर्ज मुक्त करने की मांगों को लेकर भाकियू ने बाबैन में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बाबैन के किसान भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक उप प्रधान सतपाल मंगौली ने की। इस मौके पर ब्लॉक उप प्रधान सतपाल मंगौली ने कहा कि इस कार्यक्रम में 6 मार्च को कैथल के हुड्डा ग्राउंड में आयोजित किसान बचाओ रैली को कामयाब बनाने के लिए ब्लॉक बाबैन के भाकियू पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई और ब्लॉक के छह जोन प्रधान बनाए गए जिसमें घर-घर जाकर किसानों सेे रैली में पहुंचने के प्रति शपथपत्र देने का आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के साथ अपने भाषणों में तथा जींद में आयोजित किसान महापंचायत में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के बारे में लिखित रूप से वायदा किया था। अब सरकार यह रिपोर्ट लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस 1 जनवरी के बाद कोई भी किसान बैंक का कर्ज नहीं देगा क्योंकि जब सरकार द्वारा घाटे में चल रहे उद्योगों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो कर्ज के बोझ तले दबे किसान का कर्ज माफ करने में देरी क्यों की जा रही है। इस रैली में प्रदेश के छह किसान संगठन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा करके किसान को कर्ज मुक्त नहीं करेगी व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जिला प्रधान कृष्ण कुमार कलालमाजरा, ब्लाक प्रधान लाल सिंह, मंडल प्रधान बलकार सिंह, ब्लॉक सलाहकार अजमेर सिंह, सुखविन्द्र भूखडी, गुरबाज सिंह बड़तौली, सतबीर सिंह घीसरपडी, ज्ञान सिंह हमीदपुर, जयपाल गुढा, अजैब सिंह, बलविंद्र गुढी, सौरव , ओम प्रकाश धनानी, जयपाल बेरथली, अजमेर सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed