फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers surrounded the residence of Minister of State for Sports, MLAs at night

चढूनी की रिहाई की मांग को लेकर रात को किसानों ने किया खेल राज्यमंत्री व विधायकों के आवास का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the residence of Minister of State for Sports, MLAs at night
उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लेने के विरोध में किसानों का गुस्सा भड़क गया। रात को किसानों ने शाहाबाद में खेलराज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक रामकरण काला और कुरुक्षेत्र में थानेसर में विधायक सुभाष सुधा के आवास का घेराव किया। वहीं पिहोवा में हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे और लाडवा में बंसल अस्पताल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों ने कहा कि जब तक चढूनी को रिहा नहीं किया जाता वे यहां धरने पर बैठे रहेंगे। किसानों ने रात को ही शाहाबाद में राज्यमंत्री व विधायक के आवास के बाहर टेंट गाड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल खेल राज्यमंत्री व विधायकों के आवास के बाहर पहुंचा और बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे जाने से रोका। थानेसर विधायक सुभाष के आवास पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने डेरा जमाया और वहीं पर लंगर भी खाया। सबसे पहले किसान विधायक रामकरण काला के आवास के बाहर एकत्रित हुए। करीब आठ बजे किसानों के वहां एकत्रित होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी की जब तक रिहाई नहीं होगी वे यहां से नहीं हटेंगे। इस दौरान किसानों ने पिहोवा और इस्माईलाबाद के किसानों को भी जल्द से जल्द शाहाबाद पहुंचने को कहा। करीब 45 मिनट बाद कुछ किसान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर पहुंच गए और यहां भी डेरा जमा लिया। किसान नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि चढ़ूनी गुरनाम सिंह चढूनी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी गए थे और रास्ते में मेरठ के पास उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे पहले बताया गया था कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा, लेकिन रात हो चली है चढ़ूनी अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। किसानों ने पूरे हरियाणा में सांसद व विधायकों के आवास का घेराव किया है। थानेसर में विधायक सुभाष सुधा के आवास पर और शाहाबाद में विधायक रामकरण काला के आवास पर किसानों ने करीब आठ बजे घेराव किया।
विज्ञापन

चढूनी की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने पिहोवा में हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थाना टोल प्लाजा पर जाम लगाया। मैसेज मिलते ही आस-पास के गांव से भी किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं लाडवा में बंसल अस्पताल के सामने सैकड़ों की संख्या किसान एकत्रित हुए और जाम लगा दिया। यहां भी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी किसान चढूनी की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed