{"_id":"695434f1a9b42a38230f89fd","slug":"farmers-should-register-themselves-to-avail-the-benefits-of-government-schemes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-147769-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान करवाएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन
पिहोवा। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में एग्री स्टैक योजना लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से किसानों तक पहुंच सके। एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की भूमि, फसल, बुवाई, उत्पादन और अन्य कृषि संबंधी जानकारियां एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संकलित की जाएंगी।
इससे किसानों को भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सब्सिडी, ऋण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। डाॅ. मनीष वत्स ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पंजीकरण के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, सीएससी केंद्र या अधिकृत पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें भी गांव-गांव जाकर किसान कैंप का आयोजन कर रही हैं और मौके पर ही किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। यह योजना किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी किसान इस योजना का लाभ उठाकर कृषि विकास में सहयोग करें।