फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers should get a unique ID under the Agri Stack scheme.

Kurukshetra News: एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी बनवाएं किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get a unique ID under the Agri Stack scheme.
कुरुक्षेत्र। राजस्व एवं कृषि विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस शिविर में 32 हजार किसानों ने अपनी यूनिक आईडी बनवाई है और 81 हजार किसान पीएम-किसान पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इसके तहत प्रत्येक किसान को हर चार माह के बाद दो हजार रुपये पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में भेजे जाते हैं। यदि सभी किसानों ने समय रहते अपनी-अपनी यूनिक आईडी नहीं बनवाई तो उन्हें यह लाभ लेने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि भविष्य में कृषि और कृषि से संबंधित सभी लाभ यूनिक आईडी से ही किसानों को दिए जाने प्रस्तावित हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की एक यूनिक फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इस यूनिक फार्मर आईडी से सरकारी योजनाओं का लाभ होगा। इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए राजस्व व कृषि विभाग की ओर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा खंड कृषि विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित तहसील में भी यूनिक आईडी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed