फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers seized 17 trucks of paddy coming from other states.

Kurukshetra News: किसानों ने पकड़े दूसरे राज्यों से आए धान के 17 ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers seized 17 trucks of paddy coming from other states.
पिहोवा । ट्रक पकड़े जाने के मामले में अ​धिकारियों से बातचीत करते भाकियू नेता गुरनाम चढू़नी । सं - फोटो : खरना के तहत ठेकुआ बनातीं महिलाएं।
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। दूसरे राज्यों से धान व चावल की आपूर्ति थम नहीं रही है। भारतीय किसान यूनियन की ओर से कड़े विरोध और इस आपूर्ति की आड़ में बड़ा घोटाला किए जाने के आरोपों के बावजूद धान व चावल से लोड ट्रक लगातार आ रहे हैं। पिपली के सलेमपुर के समीप रविवार को दोपहर बाद भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा की अगुवाई में चावल से भरा ट्रक पकड़ा गया और पिहोवा में 16 लोड ट्रक पकड़े गए।
विज्ञापन

इनमें से 10 ट्रकों को खाद्य एवं पूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी ने कुछ दस्तावेज मिलने पर अपने अधीन ले लिया और बाकी धान व चावल से लोड छह ट्रकों का देर रात तक भी कोई वारिस सामने नहीं आया। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से पकड़े गए इन ट्रकों के चालक भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

मौके पर सूचना मिलते ही भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी पहुंचे और प्रशासन व पुलिस की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की। 10 दिन के दौरान ही किसान ऐसे करीब 35 ट्रक पकड़ चुके हैं। एसडीएम अभिनव सिवाच भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी, जो दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मंडी सुपरवाइजर ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जो ट्रक पकड़े गए हैं उनकी जांच की जाएगी।

पिहोवा । ट्रक पकड़े जाने के मामले में अधिकारियों से बातचीत करते भाकियू नेता गुरनाम चढू़नी । सं

पिहोवा । ट्रक पकड़े जाने के मामले में अधिकारियों से बातचीत करते भाकियू नेता गुरनाम चढू़नी । सं- फोटो : खरना के तहत ठेकुआ बनातीं महिलाएं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed