फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' problems are not reducing in grain markets, only 50 percent offtake is done

Kurukshetra News: अनाज मंडियों में कम नहीं हो रही किसानों की परेशानी, महज 50 फीसदी हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems are not reducing in grain markets, only 50 percent offtake is done
कुरुक्षेत्र। भरसक प्रयास व प्रशासन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अनाज मंडियों में किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार शाम तक भी महज 50 फीसदी उठान हो पाया है, जिसके चलते ही किसानों को अभी भी मंडियों में धान डालने के लिए जगह नही मिल पा रही है। वहीं खरीद भी उम्मीद अनुसार तेजी नहीं पकड़ पाई है तो वहीं नमी की आड़ में कट लगाए जाने की शिकायतें भी कम नहीं हो रही। ऐसे में किसान भारी परेशानी झेलने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार तक 450299 एमटी धान की खरीद की गई तो उठान महज दो लाख 24 हजार 824 एमटी का ही हो पाया है। मंगलवार को भी 81 हजार 333 एमटी धान खरीदा गया। वहीं 421 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उधर जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने मंगलवार को भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनाज मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। अभी तक लापरवाही बरतने वाले कई आढ़तियों, एजेंसियों व राइस मिलर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है तो एक फर्म का लाइसेंस भी निरस्त किया जा चुका है। प्रशासन की यह सख्ती लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम को मंडियों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तो वहीं पूरी निगरानी भी पूरे हालात पर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed