{"_id":"68040729537b5f360106c2be","slug":"farmers-performed-dandavat-yatra-after-finding-irregularities-in-wheat-weighing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-134476-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गेहूं तौल में गड़बड़ी मिलने पर किसानों ने की दंडवत यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गेहूं तौल में गड़बड़ी मिलने पर किसानों ने की दंडवत यात्रा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंसाफ की गुहार------ शहीद उधम सिंह चौक से मुख्यमंत्री आवास तक दंडवत यात्रा निकालते
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में गेहूं तौल घोटाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने शनिवार को कड़ा रोष जताया। शहीद उधम सिंह चौक से मुख्यमंत्री आवास तक दंडवत यात्रा निकाली। भीषण गर्मी में करीब दो किलोमीटर की इस यात्रा में सैकड़ों किसानों ने सड़क पर लेटकर दंडवत प्रणाम करते हुए प्रशासन और व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने मांग की कि घोटाले के आरोपी व्यापारियों और मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया जाए, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जाए। अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर किसानों ने यूनियन के जिला प्रधान संजू नंबरदार और संजीव आलपुर की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन और दंडवत यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसानों का गुस्सा कम नहीं हुआ। संजू नंबरदार ने बताया कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते की टीम ने मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर 10 बोरियों की जांच की, जिसमें औसतन आठ किलो गेहूं अधिक पाया गया। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और उन्होंने आरोप लगाया कि दो अन्य व्यापारियों के यहां भी तौल में गड़बड़ी पाई गई लेकिन प्रशासन उन्हें बचाने में जुटा है।
किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत से उगाए गेहूं को व्यापारी और मंडी अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। संजीव आलमपुर ने कहा जो काम सरकारी एजेंसियों का है, वह किसान यूनियन को करना पड़ रहा है। इस मौके पर किसान विपिन आलमपुर, दिलबाग सिंह, जयभगवान काला, रविंद्र चंद्रभानपुर, गुलशन पलवल, रविंद्र चंद्रभानपुर, ब्लॉक प्रधान विपिन, धर्मपाल हथीरा, सूरज कपूर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
आढ़तियों पर मामला दर्ज कराने की मांग ः शहीद उधम सिंह चौक से शुरू हुई दंडवत यात्रा में संजू नंबदार, संजीव आलपुर, बिल्लू प्रधान, सुशील किसान सहित दर्जनों किसानों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर लेटकर दंडवत करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह और उपमंडल नागरिक थानेसर के प्रभारी अमन कुमार ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने और व्यापारियों और मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात पर अड़े रहे। अधिकारियों ने किसानों से ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए और यात्रा वहीं संपन्न कर दी।
लापरवाही पर उठाए सवाल ःसंजू नंबरदार के साथ अन्य किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करें।