फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' issues discussed at BKU Chaduni meeting.

Kurukshetra News: भाकियू चढूनी की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues discussed at BKU Chaduni meeting.
बाबैन। मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते भाकियू नेता व किसान। स्वयं
बाबैन। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक बैठक बाबैन अनाजमंडी स्थित किसान विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान रमेश चंद मंगोली जाटान ने की। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर भूखड़ी ने कहा कि प्रदेश में इस समय डीएपी खाद और यूरिया की भारी किल्लत बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय यूरिया खाद को भिवानी, यमुनानगर और गुरुग्राम के उद्योगों को दिया जा रहा है, जबकि किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है, इसलिए किसानों की जरूरत के अनुसार डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में सूरजमुखी फसल के पंजीकरण न होने को लेकर भी चर्चा की गई। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि सूरजमुखी फसल के पंजीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए ताकि जो किसान किसी कारणवश पंजीकरण से वंचित रह गए थे, उनकी फसल भी सरकारी खरीद में शामिल हो सके, इसके साथ ही सरकार से सूरजमुखी की खरीद और उठान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

सुखविंदर भूखड़ी ने कहा कि जब केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा धान की रोपाई 15 जून से शुरू करवाई जाती है, तो धान की सरकारी खरीद भी 15 सितंबर से शुरू की जानी चाहिए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न उठानी पड़े। बैठक में मुख्य रूप से शीशपाल मंगोली, अजेब सिंह बड़तौली, जसबीर सिंह बुहावी, परवीन कुमार, आर्यन दुहन मंगोली, अनिल हमीदपुर, सुखविंदर भूखड़ी, गुरदयाल सिंह सूरजगढ़, सतबीर घिसरपड़ी, सोममाय घिसरपड़ी, विनोद कुमार बबलू झंडोला, कर्मचंद झंडोला सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed