फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers got angry due to non-purchase of paddy, road blocked in Pehowa

Kurukshetra: धान खरीद न होने पर भड़के किसान, पिहोवा में रोड जाम कर लगाया धरना, नारेबाजी

Mon, 07 Oct 2024 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 12:44 PM IST
सार

किसानों का कहना है कि 20 दिनों से मंडी में उनकी धान पड़ी है, लेकिन खरीद नहीं हो रही। किसान यहां धान की पहरेदारी करने को मजबूर हो रहे हैं जबकि मौसम में बदलाव के चलते भी उनमें चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन
Farmers got angry due to non-purchase of paddy, road blocked in Pehowa
किसानों का धरना - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में धान खरीद न होने से किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। पिहोवा में किसान व मजदूर सड़कों पर उतर आए और मेन चौक के पास रोड जाम कर दिया। किसान जमकर नारेबाजी कर रहे हैं जबकि पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास कर रही है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि 20 दिनों से मंडी में उनकी धान पड़ी है, लेकिन खरीद नहीं हो रही। किसान यहां धान की पहरेदारी करने को मजबूर हो रहे हैं जबकि मौसम में बदलाव के चलते भी उनमें चिंता बनी हुई है। किसानों का कहना है कि उनकी धान की खरीद नहीं हो रही है और अधिकारी मंडी में आ रहे हैं तो वे अधिक नमी का बहाना कर रहे हैं। किसान न अपने धान को खेत में रख पा रहे हैं और न ही मंडियों में बिक रहा है। ऐसे प्रशासन कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा है। 
विज्ञापन


मिलर्स के साथ बातचीत का समाधान प्रशासन व सरकार को करना है लेकिन इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उधर धान खरीद कार्य न होने से हजारों मजदूरों की रोजी रोटी पर भी संकट आ गया है। मजदूरी न मिलने से उनके सामने परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो चुका है। अधिकारी महज आश्वासन ही दे रहे हैं। किसानों ने पिहोवा मेन चौक पर रोड जाम करने के साथ ही धरना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed