{"_id":"6924c160681a3fdfff07705c","slug":"farmers-got-angry-due-to-non-availability-of-urea-at-the-cooperative-society-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145904-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोऑपरेटिव सोसायटी पर यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोऑपरेटिव सोसायटी पर यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान
विज्ञापन
लाडवा। दी बकाली कोऑपरेटिव सोसायटी के समक्ष प्रदर्शन करते किसान यूनियन के सदस्य। संवाद
लाडवा। यूरिया खाद न मिलने व वितरण में अनियमितता के चलते सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दी बकाली कोऑपरेटिव सोसायटी के सामने प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर प्रत्येक किसान को दो से पांच यूरिया खाद के कट्टे दिए जा रहे हैं जबकि रिकॉर्ड में 10 से 15 कट्टों की एंट्री की जा रही है।
अधिकारी किसानों को यूरिया देने के बजाय अपने चहेतों व बड़ी-बड़ी फैक्टरियों में खाद की आपूर्ति कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनको फसल में डालने के लिए यूरिया नहीं मिल रहा और लाइनों में लग कर धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गत दिनों किसानों की ओर से एक यूरिया खाद से भरी हुई गाड़ी यमुनानगर के महिलांवाली गांव में पकड़ी गई थी। कृषि विभाग युमनानगर की ओर से किसानों की शिकायत पर एक एफआईआर दी बकाली कोऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ दर्ज की गई थी।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ब्लाॅक प्रधान कंवरपाल डूडा की अगुवाई में किसान बकाली सोसायटी में इकट्ठा हुए और सोसायटी के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का हंगामा बढ़ता देख किसानों से बात करने के लिए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रधान कंवरपाल डूडा ने नायब तहसीलदार बलकार सिंह को सोसाइटी में अवैध रूप से यूरिया बेचने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तहसीलदार बलकार सिंह ने कृषि विभाग के अफसरों को घटना से अवगत कराया। कृषि विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। कृषि अधिकारियों की टीम ने दी बकाली कोऑपरेटिव सोसायटी के खाद के सभी रिकॉर्ड व तीनों मशीनों को जब्त कर कब्जे में लिया। विभाग की ओर से दी बकाली सोसायटी के प्रबंधक राजेश सैनी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। कृषि विभाग के अफसर जितेंद्र कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया कि दो दिन में सोसाइटी कर्मचारियों की ओर से बरती गई अनियमितता की रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।