फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers burn effigies of Prime Minister Modi and US President Trump in protest against the trade deal.

Kurukshetra News: ट्रेड डील का विरोध, किसानोंं ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers burn effigies of Prime Minister Modi and US President Trump in protest against the trade deal.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाते हुए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
कुरुक्षेत्र। अमेरिका के साथ होने वाले कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि यह समझौता लागू हुआ तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने गुरुद्वारा चौक से लेकर पुराने बस अड्डे तक पैदल मार्च निकाला। चौक पर पहुंचकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना व जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा के नेतृत्व में किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ हुई किसान ट्रेड डील ने कमर तोड़ दी है। इस डील को अब तक लोकसभा सांसद भी पूरी तरह नहीं समझ पाए, तो किसान इसे कैसे समझेंगे। प्रधानमंत्री ने हमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने गिरवी रख दिया है। किसानों की हालत आज इतनी दयनीय है कि शाहाबाद मंडी में आलू 15 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। उन्होंने कहा कि आज मिट्टी महंगी हो गई है जबकि फसल सस्ती। अंग्रेजों के समय में तो किसान की जमीन केवल किसान ही खरीद सकता था जबकि अब व्यापारी और डीलर किसानों की जमीन खरीद लेते हैं। इससे किसान खाली हाथ रह जाते हैं। इस मार्च में किसान नेता साहब सिंह कुरड़ी, राजेश संधु, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, परगट सिंह और अमृत समेत कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

10 मार्च को करेंगे जिला स्तर पर तहसील घेराव
यूनियन ने घोषणा करते हुए कहा कि 10 मार्च को सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर मार्च निकालेंगे। इस दिन करीब 500 से 700 ट्रैक्टरों के साथ जिला स्तर पर तहसील का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को हर ब्लॉक में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च को पिपली में होगी किसान महापंचायत
किसान संगठनों ने 23 मार्च को पीपली में एक बड़े स्तर पर किसान महापंचायत आयोजित करने की बात कही। इस दिन किसान एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना सहित अन्य सरकारी संस्थानों का घेराव करेंगे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 23 मार्च से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनाज मंडी पिपली से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाते हुए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाते हुए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed