फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers break glass of BJP MP Nayab Singh Saini Car at Kurukshetra of Haryana

हरियाणा : कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी की गाड़ी का किसानों ने तोड़ा शीशा, बोनट पर भी चढ़े

Tue, 06 Apr 2021 08:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 08:33 PM IST
सार

  • पचास मीटर तक धीरे-धीरे आगे बढ़ी गाड़ी, कार्यकर्ता के घर आए थे सैनी
  • सांसद के जाने के बाद कार्यकर्ता के घर की छत से उतरवाया भाजपा का झंडा

विज्ञापन
Farmers break glass of BJP MP Nayab Singh Saini Car at Kurukshetra of Haryana
किसानों ने किया भाजपा सांसद का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्थापना दिवस पर शाहाबाद में कार्यकर्ता के घर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी का किसानों ने घेराव कर शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं किसान गाड़ी को रोकने के लिए बोनट पर लेट गए लेकिन ड्राइवर धीमी गति से कार को चलाता रहा। करीब 50 मीटर तक गाड़ी उन्हें बोनट पर लेकर चलती रही। इसी बीच हाथ में काले झंडे लिए किसानों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मौके पर किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बैठक बुलाकर इस घटनाक्रम की निंदा की। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत अरोड़ा के निवास पर अपनी इनोवा कार में सवार होकर जलपान करने पहुंचे थे, जिसकी भनक भाकियू को लग गई और 11:18 मिनट पर भारी संख्या में किसान घर के बाहर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


जैसे ही सांसद घर से बाहर निकले और गाड़ी में सवार होकर जाने लगे तो करीब 50 मीटर की दूरी पर काले झंडे लिए किसानों ने उन्हें घेर लिया। सांसद गाड़ी से बाहर नहीं निकले। करीब दो मिनट गाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर धीमी रफ्तार से गाड़ी को आगे बढ़ाने लगा तो किसान बोनट पर लेट गए। करीब 50 मीटर तक गाड़ी ऐसे ही चली और साथ में चल रहे किसानों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद की कार जैसे-तैसे किसानों के बीच से निकले। वहीं किसानों ने वापिस भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंच छत पर लगा भाजपा का झंडा उतरवाया। शाहाबाद पुलिस थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने कहा कि सांसद के शाहाबाद में आने की उनके पास पहले कोई सूचना नहीं थी। इस मामले में अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed