फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers blocked the railway track for 5 hours 50 minutes, nine trains did not reach, three canceled and one terminated

किसानों ने 5 घंटे 50 मिनट रेलवे ट्रैक रखा जाम, नौ ट्रेन नहीं पहुंची, तीन रद्द व एक टर्मिनेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the railway track for 5 hours 50 minutes, nine trains did not reach, three canceled and one terminated
किसानों ने सोमवार को चार घंटे 50 मिनट तक कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक जाम रखा। इससे कुरुक्षेत्र होकर गुजरने वाली 25 ट्रेन प्रभावित रहीं। वहीं कुरुक्षेत्र से चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन रद कर दिया गया, जबकि एक ट्रेन बीच में निरस्त की गई। इसके अलावा अप और डाउन की अन्य ट्रेन घंटों लेट से चलीं, जिससे हजारों की संख्या में रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में रेल रोको आंदोलन के तहत सुबह साढ़े 10 बजे किसान कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। यहां दिनभर चले धरने में किसानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। रेलवे ट्रैक पर किसानों के प्रदर्शन से सचखंड एक्सप्रेस और नांदेड साहिब (दिल्ली-पठानकोट) एक्सप्रेस ट्रेन सवा 6 घंटे तक जंक्शन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल, सीआरपीएफ, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें स्टेशन पर डटी रहीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की ओर से तीन बजकर 20 मिनट पर रेलवे ट्रैक खाली करने के बाद कुरुक्षेत्र स्टेशन पर खड़ी पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन 16.12 बजे चली तथा इसके दो मिनट बाद सचखंड एक्सप्रेस को रवाना किया गया। मामले को लेकर स्टेशन अधीक्षक केके शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर उच्चाधिकारियों को पहले ही रिपोर्ट भेज दी गई थी।

कुरुक्षेत्र से नहीं चली पैसेंजर व मेल एक्सप्रेस
किसानों के प्रदर्शन के चलते कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरने वाली 25 ट्रेन प्रभावित रही। साथ ही कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक चलने वाली पैसेंजर व मेल एक्सप्रेस गाड़ी को रद करना पड़ा। वहीं दिल्ली से कुरुक्षेत्र आ रही पैसेंजर गाड़ी पहले पानीपत में रुकी रही, जिसे बाद में पानीपत से ही वापस लौटना पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे।
कुरुक्षेत्र आने वाली ट्रेन जो नहीं पहुंचीं
-04449 दिल्ली से कुरुक्षेत्र पैसेंजर, 11:55 बजे
-04452 कुरुक्षेत्र से दिल्ली पैसेंजर, 12:40 बजे
-01841 खजुराहो मेल एक्सप्रेस और 01842 कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली
-02925 और 02926 दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच में टर्मिनेट (बांद्रा से अमृतसर)
- 04666 अमृतसर से नई दिल्ली
- 04478 पठानकोट से दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed