फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers blocked Shahabad-Ladwa road for two and a half hours, Kurukshetra

किसानों ने ढाई घंटे जाम रखा शाहाबाद-लाडवा रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked Shahabad-Ladwa road for two and a half hours, Kurukshetra
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पुतला फूंकने के दौरान नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। भाकियू ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंक कर दो घंटे तक शाहाबाद लाडवा रोड जाम रखा। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा को 20 फरवरी तक गिरफ्तार करने, सूरजमुखी का बीज उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी ब्लैकमेल रोकने व बारिश के कारण तबाह हुई फसलों की जल्द गिरदावरी कराने की मांग रखी गई। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने आरोप लगाया कि लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने सबूतों को मजबूत ढंग से पेश नहीं किया है। इसी वजह से आरोपी आशीष को जमानत मिली है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जमानत रद्द कराने के लिए कदम उठाए जाए और 20 फरवरी तक आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

ऐसा न होने पर किसान बड़े आंदोलन का एलान करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकार होगी। वहीं जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि पिछले दिनों बरसात व जलभराव के कारण किसानों की आलू, तोरिया, सरसों व गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई। इसलिए सरकार जल्द गिरदावरी कराकर नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर पवन, हाकम सूरा, प्रवीन विर्क, शेर सिंह, देवी लाल, बलजिंद्र, सतपाल, ओंकार सिंह, कुलदीप, रामपाल, कुलविंद्र, राजबीर, अनिल तनेजा, महेंद्र सिंह, बलवान, नसीब सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को नहीं सौंपा ज्ञापन
भाकियू की ओर से चेतावनी दी गई थी कि दो बजे तक एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन स्वीकार करें, लेकिन एसडीएम की जगह नायब तहसीलदार पहुंचे। किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन नहीं दिया। एसडीएम के न पहुंचने पर किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि 15 मिनट में एसडीएम नहीं पहुंचे तो किसान मेन जीटी रोड जाम कर देंगे। आधे घंटे बाद एसडीएम कपिल शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed