फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers angry over non-purchase of paddy, open front against the government

Kurukshetra News: धान खरीद न होने से गुस्साए किसान, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-purchase of paddy, open front against the government
पिहोवा। अनाज मंडी में धान की ख़रीद न होने से गुस्साए किसान धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
इस्माईलाबाद/ पिहोवा। तीसरे दिन भी धान की खरीद न होने से पर इस्माईलाबाद व पिहोवा में किसानों का गुस्सा फूटा और अनाज मंडियों में जमकर रोष जताया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मोर्चा खोला। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी, ब्लॉक प्रधान अंग्रेज सिंह जखवाला ने कहा कि सरकार ने 22 सितंबर से धान खरीद के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान की आवक भी जोरों पर है। मंडी में जो धान आ रहा है वह सरकारी मापदंडों के अनुसार सही है लेकिन उसके बाद भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो रही है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर खरीद में देरी की जा रही है ताकि किसान परेशान होकर औने-पौने दामों में अपनी फसल बेच दें। उन्होंने कहा कि पहले ही किसानों पर कुदरत की मार पड़ी हुई है जिससे धान की निकासी बहुत कम है। किसान नेताओं ने कहा कि इस वर्ष बाढ़ व अधिक बरसात से खेतों में पानी अभी भी जमा है, ऐसे में धान की कटाई करना मुश्किल हो रहा है। गीले खेत में कटाई करने से अवशेष की गांठ बनाना असंभव हो जाता है। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी पर्याप्त मात्रा में बेलर व पराली प्रबंधन की जिम्मेदारी लें, नहीं तो किसानों को मजबूरन अवशेष में आग लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

खरीद में सहयोग न करने वाली एजेंसियों के लाइसेंस किए जाएं रद्द : वड़ैच
पिहोवा में किसान यूनियन नेता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि राइस मिलर्स की ओर से खरीद एजेंसियों को धान खरीदारी में सहयोग नहीं दिया जा रहा। किसानों का धान खुले में पड़ा है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय मिलर्स खरीदारी नहीं करते तो बाहरी एजेंसियों से आरओ मांगकर खरीदारी कराई जाए। स्थानीय एजेंसी के लाइसेंस रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि गत दिवस खाद्य मंत्री एक निजी पैलेस में राइस मिलर्स से मिलकर चले गए और किसानों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मार्किट कमेटी अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी धान की खरीद की जाएगी लेकिन किसान बाहरी एजेंसी को आरओ देने की मांग पर अड़े रहे। विभागीय उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed