फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers angry over non-purchase of paddy and cuts, highway jam

Kurukshetra News: धान खरीद न होने व कट लगाए जाने पर भड़के किसान, हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-purchase of paddy and cuts, highway jam
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। धान की खरीद व उठान तेज न होने तथा नमी की आड़ में कट लगाए जाने से खफा किसान मंगलवार को फिर सड़कों पर उतर आए। किसानों ने पटियाला-यमुनानगर हाईवे पर गांव भौर सैयदा के समीप जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान एमएसपी पर फसल खरीदने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन

किसान राम प्रसाद शर्मा, मलूक सिंह, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह,बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा 2320 रुपये धान का रेट तय किया गया है, जिसमें 17 प्रतिशत नमी होनी चाहिए लेकिन इतनी नमी वाली धान पर भी अधिक नमी करार देते हुए 150 से लेकर 200 रुपये तक का कट लगाया जा रहा है। यह उनके साथ धोखाधड़ी है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं धान की खरीद और न ही उठान ही तेज हो रही है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान कई-कई दिनों से धान लिए मंडियों में बैठे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उधर, पिहोवा स्थित कृषि कार्यालय पर भी किसान पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें मंडी में धान ले जाने के लिए गेट पास बनवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे अधिकारियों के पास समस्या का समाधान कराने को लेकर आते हैं लेकिन अधिकारी कार्यालय पर मिलते ही नहीं है। यहां तक कि कार्यालय पर ताला ही लगा मिलता है। किसानों ने कहा कि जानबूझकर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed