फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers and traders of grain market upset due to destitute cattle

Kurukshetra News: बेसहारा गोवंश के कारण अनाज मंडी के व्यापारी और किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers and traders of grain market upset due to destitute cattle
लाडवा। शहर में पिछले कई दिनों से बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन बेसहारा पशुओं के झुंड अनाजमंडी भी में भी घुसने लगे हैं, जहां व्यापारी व किसानों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। व्यापारी बिमलेश गर्ग, शिव काम्बोज, सुरेंद्र सिंगला, सोहन लाल, पवन बंसल, अशोक गुप्ता, विकास सिंघल, अमन गुप्ता, प्रमोद धवन आदि व्यापारियों का कहना है कि इस समय न केवल बेसहारा पशुओं के कारण शहरवासी बल्कि अनाजमंडी के व्यापारी व किसान भी इन बेसहारा गोवंश के आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन रात के समय में आवारा पशु लाडवा की अनाजमंडी में भारी संख्या में आ जाते है। जो कि किसानों का फड़ों पर मक्का व अन्य अनाज आदि को खाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से एक विशेष आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाकर इन सभी गोवंश को पकड़कर गोशालाओं आदि में भिजवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पशुओं के कारण किसानों व आढ़तियों को नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।
विज्ञापन


रात को पशुओं को छोड़ जाते हैं सड़कों पर : सचिव
नपा सचिव रवि प्रकाश शर्मा का कहना है कि कई बार बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने का काम किया गया है और जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि कुछ किसान या लोग रात के अंधेरे में काम न आने वाली गायों व बछड़ों को शहर में छोड़ जाते हैं, जो सरासर गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed