फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers and soldiers standing on the front, common people worried, now there is hope of opening the border

Kurukshetra News: मोर्चे पर डटे किसान-जवान, आमजन परेशान, अब बार्डर खुलने की जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers and soldiers standing on the front, common people worried, now there is hope of opening the border
कुरुक्षेत्र। पंजाब-हरियाणा सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर किसान और जवान अभी मोर्चे पर डटे हैं। सीमा सील होने की वजह से आसपास के गांव के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब ट्यूकर बॉर्डर पर धरनारत किसान अपना मोर्चा सस्पेंड कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार को किसानों की महापंचायत धरनास्थल पर होगी।
विज्ञापन

उधर, आसपास गांव के लोग प्रशासन से वाहनों के लिए रास्ता खोलने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए आज मंगलवार को ग्रामीण एकत्रित होकर प्रशासन से बातचीत करेंगे। वहीं बॉर्डर पर तैनात पुलिस और आरएएफ के जवान शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। यहां प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था कायम कर रखी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से आगे भी इसमें कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

नौ फरवरी को पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने ट्यूकर बॉर्डर पर मारकंडा पुल पर डेरा डाल दिया था। 11 फरवरी को उनकी ओर से 12 लेयर की सुरक्षा के साथ वज्र, वरुण वाहन, रोलर के साथ पुख्ता इंतजाम करके बॉर्डर सील कर दिया गया था ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। वहीं 17 फरवरी से पंजाब के किसानों ने बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनारत किसानों का कहना है कि बुधवार को बॉर्डर पर पंचायत होगी। इसमें मोर्चा छोड़ने और डटे रहने पर विचार किया जाएगा। संभव है कि यहां से मोर्चे को फिलहाल सस्पेंड कर दिया जाए। हालांकि अंतिम फैसला पंचायत के बाद ही लिया जाएगा। इस बैठक के लिए धरनारत किसान जत्थेबंदियां और गांवों को न्योता दिया गया है।
दूसरी ओर बॉर्डर सील बंद होने से आसपास के 20 गांव के लोग और दुकानदार परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर इन गांव के लोग एकत्रित होंगे। वे प्रशासन से वाहनों के लिए रास्ता देने की मांग कर रहे हैं। अगर प्रशासन ने उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


बाक्स
कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी : डीएसपी
----------------------------------------
पिहोवा के नवनियुक्त डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल बार्डर पर पहले की भांति व्यवस्था कायम रहेगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अभी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। स्थिति के अनुसार इस पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed