फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers and commission agents on the verge of ruin due to wrong policies of the government: Garg

सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बर्बादी की कगार पर : गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers and commission agents on the verge of ruin due to wrong policies of the government: Garg
कुरुक्षेत्र। बजरंग गर्ग।
कुरुक्षेत्र। सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बर्बादी की कगार पर हैं। सरकारी अधिकारी नमी के नाम पर 1750 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। सरकार धान की खरीदी 3100 रुपये करना तो दूर की बात सरकार धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर भी खरीद नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

प्रदेश के व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने यह दावा किया और कहा कि सरकारी एजेंसियों की ओर से धान खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इसी प्रकार बाजरा एमएसपी की दरों से 900 रुपये से 1400 रुपये प्रति क्विंटल कम दामों में बिक रहा है। धान व बाजरे खरीद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जबकि इसी सरकार में पहले भी करोड़ों रुपये का धान घोटाला हुआ था जिसकी एफआईआर दर्ज है। सरकार ने करोड़ों रुपये के धान घोटाले को जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पिछले धान घोटालों में आज तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी सरकार में धान, बाजार, सरसों, शराब, खनन, रजिस्ट्री आदि अनेक करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। एक भी घोटाले पर असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed