{"_id":"5f568fe18ebc3e446940d8b3","slug":"farmer-murdered-attack-on-head-kurukshetra-news-knl434477149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से पानी देकर घर लौट रहे किसान की सिर पर वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से पानी देकर घर लौट रहे किसान की सिर पर वारकर हत्या
विज्ञापन
खेत से वापस घर लौटते वक्त बस क्यू शेल्टर के निकट एक किसान के सिर पर वार कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान की शिनाख्त गांव हरिपुरा निवासी करीब 43 वर्षीय अमरदीप सिंह उर्फ रूबी पुत्र जतिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। इसके पश्चात बाबैन थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतक के पिता जतिंद्र सिंह की शिकाय पर पुलिस ने चार हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में जतिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र अमरदीप सिंह उर्फ रूबी खेती करता है। उसके साथ गांव के मेहरचंद, उसका पुत्र रवि, बिन्नू और दामाद सोनू हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहते थे। उसका आरोप है कि मेहरचंद, रवि, बिन्नू व सोनू ने उसके पुत्र अमरदीप सिंह के साथ दिन में व शाम को भी झगड़ा किया था। अमरदीप रविवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से खेत में पानी देखने गये था। करीब सवा 10 बजे उसने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आ रहा है। उसने सवा 11 बजे फिर फोन किया तो अन्य व्यक्ति ने उठाया। उसने कहा कि अमरदीप को सिर में चोट लगने के कारण शाहाबाद के अस्पताल में लाया गया है। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर वह उसके पुत्र के पास पहुंचा। अमरदीप ने उसे बताया कि मेहरचंद, रवि, बिन्नू व दामाद सोनू ने उस पर हमला किया है। जतिंद्र ने बताया कि जब वह बेटे को पीजीआई ले जा रहा था तो अमरदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मेहरचंद, रवि, बिन्नू व सोनू के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।