फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer Kuldeep alleges that 800 acres of stubble burned due to the negligence of the Electricity Corporation.

Kurukshetra News: किसान कुलदीप का आरोप बिजली निगम की लापरवाही से जली 800 एकड़ की पराली

Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer Kuldeep alleges that 800 acres of stubble burned due to the negligence of the Electricity Corporation.
जनता समाधान ​शिविर में अपनी समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। धर्मगढ़ गांव के किसान कुलदीप ने 800 एकड़ की पराली जलने के मामले में बिजली निगम की लापरवाही के आरोप लगाए हैं। किसान ने इसकी शिकायत जनता समाधान शिविर में की है और पराली का मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियाें काे इसके निर्देश दिए हैं। जनता समाधान शिविर में इसके साथ 28 शिकायत पहुंची।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय की देखरेख में सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर जनता समाधान शिविर लगाया। कुलदीप वासी धर्मगढ़ ने बताया कि उन्होंने पराली का स्टॉक लगा रखा था। गत दिनों बिजली के तार टकराने पर उनकी 800 एकड़ की पराली जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। यशपाल ने जिला सचिवालय परिसर में सट्टा खाईवाली का खेल चल रहा है। कुछ लोग सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भूलन सिंह ने प्रशासन से अपने पोते नमन को इलेक्ट्रिक रिक्शा उपलब्ध करवाने की मांग की है। नफीसा ने प्रशासन से नया राशन कार्ड शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर में दी गई शिकायतों का तुरंत समाधान करना है। कुछ अधिकारी शिकायतों को लटका देते हैं। प्रशासन इनकी हर सप्ताह समीक्षा करता है। ऐसे में इनकी गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या को हल्के में नहीं लिया जाएगा। हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीएसपी राजबीर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग शुरू से ही जन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण, एलडीएम राजकुमार, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डॉ. दीपशिखा, जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी, सहायक कृषि अभियंता सुधीर, डीपीओ परमिंदर व एसडीओ सूबे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed