{"_id":"635d8c97521df741f7598c71","slug":"farmer-dies-due-to-bolero-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1258517169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ढांड-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव पिडारसी के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान खेत से काम निपटाकर बाइक पर अपने घर जा रहा था। मृतक की शिनाख्त मंगतराम (59) निवासी कमोदा के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना केयूके पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में राम कुमार निवासी कमोदा ने कहा कि उनके खेत गांव पबनावा (कैथल) में है। शुक्रवार को वह और उसका भाई मंगतराम अपनी-अपनी बाइक पर अपने खेतों में काम करने गए थे। खेतों का काम निपटाकर वह लोग अपनी-अपनी बाइक पर अपने घर के लिए चल दिए। उसका भाई बाइक पर उसके आगे चल रहा था।
गांव पिडारसी के पास बोलेरो चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई का सिर बोलेरो में टकरा गया और संतुलन बिगड़ने से उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने तुरंत बाइक रोककर अपने भाई को संभाला और परिजनों की मदद से सरकारी अस्पताल दाखिल कराया। वहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।