फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmar's Three ordinances protest today

तीन अध्यादेश के खिलाफ किसान आज करेंगे चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmar's Three ordinances protest today
केंद्र सरकार द्वारा कृषि के तीन अध्यादेशों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान आज जिला में चक्का जाम करेंगे। इस दौरान राहगीरों को कोई परेशानी न हो इसलिए प्रशासन ने कई रूट को पहले से ही डाइवर्ट कर दिया है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर ने किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने शनिवार को जारी आदेशों में कहा किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन, धरना व रास्ते जाम करने के दौरान किसी अप्रिय घटना घटने की संभावना हो देखते हुए नायब तहसीलदार शाहबाद परमिद्र सिंह को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास शाहा रोड शाहाबाद, नायब तहसीलदार पिहोवा राजिंद्र कुमार को अंबाला-हिसार रोड इस्माईलाबाद, सीईओ केडीबी कपिल शर्मा को कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड, तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा को कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड, बीडीपीओ पिहोवा नरेंद्र को कमोदा बस स्टैंड, डीडीपीओ प्रताप सिंह को अनाज मंडी पिपली के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना शहर थानेसर व थाना कृष्णा गेट के लिए नायब तहसीलदार थानेसर जयवीर रंगा, थाना केयूके के लिए जीएम रोड़वेज अश्वनी कुमार, थाना सदर थानेसर के लिए बीडीपीओ पिपली साहब सिंह, थाना लाडवा के लिए नायब तहसीलदार लाडवा सुरेश कुमार, थाना शाहबाद के लिए तहसीलदार शाहबाद टीआर गौतम, थाना बाबैन के लिए बीडीपीओ बाबैन आशुतोष, थाना इस्माईलाबाद और झांसा के लिए नायब तहसीलदार पिहोवा राजेंद्र कुमार, थाना पिहोवा शहर व थाना पिहोवा के लिए तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में ओवरआल इंचार्ज होंगे और सभी उप-पुलिस अधीक्षक समय-समय पर उपमंडल मैजिस्ट्रेट को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 से तीन बजे तक लगाएंगे जाम : बैंस
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि किसानों का चक्काजाम दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगा। यदि सरकार फिर भी अध्यादेश वापस नहीं लेती है तो 25 सितंबर को कुछ किसान संगठनों देश बंद का ऐलान कर रखा है, जिसमें भाकियू उनका समर्थन करेगी। वहीं 27 सितंबर को दिल्ली में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने विभिन्न किसान संगठनों की बैठक बुलाई है, इस बैठक में किसानों की आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाई जाएगी। राकेश बैंस ने कहा कि रविवार को कुरुक्षेत्र से यमुनानगर रोड पर गांव सुरा में ब्लाक प्रधान कवरपाल डुड़ा और युवा ब्लाक प्रधान नवीन सुरा के नेतृत्व में जाम लगाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र से पिहोवा रोड पर गांव मुकीम पुरा में पिहोवा युवा प्रधान सुखविंदर के नेतृत्व में जाम लगाया जाएगा। अंबाला से हिसार रोड का जाम कस्बा इस्माइलाबाद में सरदार गुरनाम सिंह के नेतृत्व में लगाया जाएगा। शाहाबाद से पंचकूला रोड का जाम राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ब्लॉक प्रधान हरकेश के नेतृत्व में लगाया जाएगा। वहीं, कुरुक्षेत्र से कमौदा का जाम गांव कमौदा चौक पर सोहन सिंह बारवा के नेतृत्व में लगाया जाएगा। इस दौरान किसानों को विशेष हिदायत दी है कि जाम के दौरान कोई भी एंबुलेंस नही रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed